गाजीपुर, अप्रैल 2 -- गाजीपुर। बिरनो ब्लाक के पास गुरुवार को सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द राजभर ने कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-मोहल्लों में जाकर लोगों के बीच बैठे और लोगों तक विचारों को पहुंचाए। इस मौके पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष सोनी राजभर, जयप्रकाश पांडेय, बडेलाल चौहान, धीरेंद्र कुमार, चंद्रा राजनेत, प्रधान उदय भारती, पूनम भारद्वाज रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...