महाराजगंज, जून 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई। इसमें आगामी चुनावों की तैयारियों, गठन विस्तार और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव कभी भी हो सकता है। इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर लें।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। चुनाव कभी भी घोषित हो सकता है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करना होगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार नई मतदाता सूची में कई त्रुटियों पर भी ध्यान दें। यह भी पढ़ें- 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी : बिट्टन कहा कि वे बूथ अध्यक्षों के माध्यम स...