नोएडा, जनवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा। शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें वोटों के लिए फॉर्म भरने और तैयारियों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कार्यकर्ता वोट बनवाने के लिए अभियान चलाकर डिग्री प्राप्त छात्रों से संवाद कर उनका वोट बनवाने के कार्य में लगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...