चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा की बैठक आज
कन्नौज, जुलाई 6 -- छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मंगलवार 7 जुलाई को सुबह 10 बजे सरायप्रयाग स्थित मां प्रकाश देवी कोल्ड स्टोरेज में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अंकुर यादव ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कलीम खान करेंगे, जबकि पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। पार्टी ने सभी बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए बैठक में उपस्थिति अनिवार्य बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.