रामगढ़, फरवरी 23 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि करीब 8 वर्षों बाद सोमवार को निकाय चुनाव संपन्न हुआ। नगर परिषद रामगढ़ में अध्यक्ष समेत 32 वार्ड पार्षद पद के लिए सुबह 7 से शाम 5 बजे के बीच वोट डाले गए। इसके साथ ही बैलेट बॉक्स में अध्यक्ष के 9 और वार्ड पार्षद के 216 अभ्यर्थियों का भाग्य बंद हो गया। यह 27 फरवरी को रामगढ़ कॉलेज स्थित वज्रगृह में खुलेगा। मतदान के दिन सबसे अधिक चर्चा बढ़े हुए मतदान प्रतिशत की हो रही है। पिछले बार 2018 में करीब 58 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 68.11 फीसदी मतदान हुआ। करीब 10 फीसदी बढ़े मतदाताओं ने चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की धड़कन बढ़ा दिया है। राजनीतिक पंडित बढ़े हुए मतदान के सियासी मायने निकालने में जुट गए। कोई इसे परिवर्तन की लहर तो कोई इसे विकास कार्यों को बंपर ईनाम बता रहा है। हालांकि अब सभी की नजरें 27 फरवरी को हो...