रामगढ़, फरवरी 23 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। नगर की सरकार चुनने मतदाता घरों से निकल कर मतदान करने पहुंचे। युवा, महिला और बुजुर्ग वोटरों में जोश नगर सरकार चुनने क़ो लेकर जोश दिखा। सुबह से ही तेलियातू, हेहल, चैनगड़ा आदि मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की कतार देखी गई। जबकी पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी मतदान को लेक खासा उत्साह देखा गया। वोट देने पहुंचे मतदाताओं का कहना है कि लंबे समय बाद राज्य में निकाय चुनाव हो रहा है। इसका अपना स्थानीय महत्व है। उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कई मतदाताओं ने कहा कि वे शहर के समग्र विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर मतदाताओं को पर्ची नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.