सिमडेगा, फरवरी 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद है। जिला प्रशासन के द्वारा मतदान कर्मी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जबकि वाहनें भी जब्त की जा रही है। हालांकि इस बार निकाय चुनाव में पोस्टल बैलेट की सुविधा नहीं दी गई है। लेकिन इस समस्या का समाधान डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कंचन सिंह के द्वारा कर लिया गया है। उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पोस्टल बैलेट की सुविधा नहीं होने के कारण इस बार निकाय चुनाव में शहर में रहने वाले किसी भी सरकारी कर्मी को मतदान कार्य में ड्यूटी नहीं लगाई गई है। वहीं वाहनें भी दूसरे प्रखंडों से मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि कोई भी शहरी वोटर मतदान करने से वंचित न रहे। इधर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी प्रशासन द्वारा सकारात्मक कदम उठाया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.