अल्मोड़ा, मार्च 7 -- कुमाऊं वन श्रमिक संघ केंद्र रानीखेत-अल्मोड़ा के 15 मार्च को चुनाव होने हैं। इस दौरान कर्मचारियों का सम्मेलन भी आयोजित होगा। अध्यक्ष उत्तम सिंह ने बताया कि सम्मेलन में सदस्यता शुल्क बढ़ाने, पता स्थानांतरण के लिए विचार, वेतन विसंगति पर चर्चा, वर्ष 2023 से डीए नहीं मिलने और वार्षिक चुनाव पर मंथन होगा। बताया कि कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से एनटीडी स्थित सभागार में आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...