मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- जिला पंचायत की प्रशासक डॉ.शेफाली सिंह और मेयर विनोद अग्रवाल ने चुनाव आयोग के कार्य और एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। संयुक्त पत्रकार वार्ता में चुनाव आयोग के कार्य के मुद्दे पर कांग्रेस को भ्रम फैलाने का कारक ठहराया। बोले, ऐसे विषय पर सांसद राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के चुनाव आयोग एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोप के मुद्दे पर निशाने पर रखा। कहा, कांग्रेस को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। क्योंकि, चुनावी असफलताओं का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना ठीक नहीं है। यह भी पढ़ें- जनता को भ्रमित करने के बजाय अपनी कमजोरियों पर मंथन करे कांग्रेस : मिश्र जानकारी दी कि आयोग ने 26 सितंबर को जारी...