नई दिल्ली, मार्च 28 -- केरल में चुनाव आयोग के दस्तावेज पर भारतीय जनता पार्टी की मुहर के बाद विवाद खड़ा हो गया था। अब इस मामले में एक्शन लेते हुए केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्न यू केलकर ने दो अधिकारियों को ड्यूटी से हटा दिया है। आयोग ने उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी और एक अनुभाग अधिकारी को उनके मूल विभागों में वापस भेज दिया। निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद आयोग ने आईएएस अधिकारी से इसकी जांच करवाई थी। जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद उप के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अनुभाग अधिकारी को उनके चुनाव संबंधी कर्तव्यों से मुक्त कर उनके मूल विभागों में वापस भेज दिया गया है। बता दें, यह विवाद उस समय सामने आया था, जब केरल में राजनैतिक पार्टियों को भेजे गए एक हलफनामे में चुनाव आयोग की जगह भाजपा की मुहर ल...