मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राजद ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजद कार्यालय से टावर चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। टावर चौक पर कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सह राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर आक्रोश मार्च निकाला गया है। मौके पर पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी, पूर्व विधायक निरंजन राय, मुन्ना यादव, तिरहुत स्नातक क्षेत्र प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक, पूर्व प्रत्याशी पृथ्वीनाथ राय, बबलू कुशवाहा, गोपी किशन, सुधीर यादव, जयशंकर प्रसाद यादव, शब्बीर अंसारी आदि थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त का प...