चुनाव आयोग की नई मतदाता सूची प्रक्रिया पर उठाए सवाल
हल्द्वानी, अगस्त 1 -- रामनगर। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल 'खुलासा' ने चुनाव आयोग की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सितम्बर 2025 से जारी एसआईआर प्रक्रिया के बावजूद आयोग अब तक मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार नहीं कर पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाम की मामूली वर्तनी और उम्र की लिपिकीय त्रुटियों के नाम पर करीब 40% मतदाताओं को नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है। बीएलओ कर्मचारियों के मूल काम का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आयोग से प्रक्रिया सरल कर नई सूची बनाने की मांग की। यह भी पढ़ें- हरियाणा SIR में 33 लाख मतदाताओं के नाम कटे, वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.