आजमगढ़, अप्रैल 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़ पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने के बजाय अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपने मजबूत संगठन के बल पर विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं की घर-घर और बूथ स्तर पर जाकर मदद की है। उपमुख्यमंत्री शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गांव भड़सरा खालसा पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। अखिलेश यादव के चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत सोच है। संभवतः उन्होंने अपनी सरकार के समय ऐसा किया होगा, इसलिए इस तर...