नई दिल्ली, मार्च 8 -- मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कथित तौर पर मनमाने तरीके से नाम हटाए जाने के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा पर मतदाता सूचियों से वैध मतदाताओं के नाम हटाने के लिए निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने यह टिप्पणी रविवार को की, जब आयोग का एक दल राज्य विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कोलकाता आने वाला है। बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि देश अपनी लोकतांत्रिक नींव पर एक 'अभूतपूर्व और सीधा हमला' होता देख रहा है। उन्होंने कहा कि अपने 'एक राष्ट्र, एक नेता, एक पार्टी' के उन्माद में, भाजपा सुनियोजित तरीके से हर लोकतांत्रिक संस्था और संवैधानिक पद का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.