बलिया, अक्टूबर 2 -- बलिया, संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उन पर मुकदमा चलाने एवं गिरफ़्तारी की मांग के समर्थन में पार्टी दो अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक इंडिया गठबंधन के साथ विभिन्न तरीकों से आंदोलन करेगी। मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन अक्तूबर को ब्लॉक वार्ड स्तर पर तैयारी बैठक, तीसरे दिन सहयोगी दलों के साथ जिला स्तर पर मार्च निकाला जाएगा। अंतिम दिन कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन व ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जाएगा। इस दौरान लक्ष्मण पांडेय, रामकृष्ण यादव, श्रीराम चौधरी, संतोष प्रताप सिंह, लाल साहब आदि थे। यह भी पढ़ें- अरवल में इंडिया गठबंधन ने निकला विरोध मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग इसके बाद कांग्रे...