चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया, पुलिस से छीना झपटी
बदायूं, अक्टूबर 8 -- वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी का समर्थन करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर रोक लिया। इससे आक्रोशित कांग्रेसियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस से काफी देर छीना झपटी हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव अभियुक्त हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कर,गैर कानूनी एसआईआर द्वारा वोटर लिस्ट में हेरफेर कर नये वोट बनने से रोकने को फार्म-छह में गैर कानूनी संशोधन कर और एसआईआर के नाम पर 14 करोड़ वैध वोट काट कर भाजपा को चुनाव जितवाया है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: केन्द्र सरकार व चुनाव आयोग के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.