कन्नौज, फरवरी 28 -- तिर्वा (कन्नौज), संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सरकार को अचानक विकास और विदेशी निवेश की याद आ जाती है। वे तिर्वा क्षेत्र के बहसार गांव में एक श्रद्धांजलि सभा में आए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब जापान से एमओयू लाने की बात की जा रही है। प्रदेश के विकास की इतनी ही चिंता थी तो पिछले नौ वर्षों में ठोस करार क्यों नहीं किए गए। पूर्व सीएम अखिलेश ने श्रद्धांजलि सभा में तिर्वा के प्रमुख समाजसेवी स्व. लक्ष्मीनारायण यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि कन्नौज में कैंसर अस्पताल, हृदय रोग अस्पताल, इत्र पार्क और काऊ मिल्क प्लांट बंद पड़े हैं। यदि ये परियोजनाएं चालू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.