गंगापार, फरवरी 15 -- बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष, मंत्री सहित अन्य पदों के लिए चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। बार एसोसिएशन मेजा की बैठक में चुनाव अधिकारी, सहायक चुनाव अधिकारी, एल्डर कमेटी का गठन कर दिया गया। बार एसोसिएशन मेजा के मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी ने बताया कि बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चुनाव निष्पक्ष व निविघ्न कराने के लिए कार्यकारिणी की बैठक में निर्वाचन अधिकारी के रूप में मेजा के पूर्व अध्यक्ष आनंद पांडेय व सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मधुप को बनाया गया है, इसके अलावा एल्डर कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चन्द्र दुबे, एसपी मिश्र, मुनेश्वर प्रसाद शुक्ल, दुर्गेश चन्द्र तिवारी, बैजनाथ यादव रखे गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.