चुनाव : परिसीमन की प्रक्रिया की गई तेज
बगहा, अगस्त 27 -- बेतिया। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। नए परिसीमन की प्रक्रिया जमीनी स्तर से शुरू करने की तैयारी है। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिसमें पंचायत की सीमा, गांवों और प्रशासनिक इकाइयों से जुड़े बदलावों को शामिल किया जाएगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ आलोक ने बताया कि राजस्व ग्राम वार आकड़ा अपलोड किया जा रहा है। 2011 की जनगणना के आधार पर नए परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तैयार प्रस्ताव को आगे प्रखंड स्तर के अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। आपत्ति के बाद आवश्यक संशोधन कर प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी पंचायत परिसीमन 2026 से जुड़े ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद और वार्ड सदस्य संबंधी अधिसूचनाएं तथा परिसीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.