मॉस्को, सितम्बर 24 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सत्ता पर पकड़ एक बार फिर मजबूत हो गई है। रूस में हुए संसदीय चुनाव में पुतिन की करीबी पार्टी यूनाइटेड रशिया ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। पार्टी को 450 सदस्यीय स्टेट ड्यूमा में रिकॉर्ड 355 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही क्रेमलिन का संसद पर नियंत्रण पहले से और मजबूत हो गया है।युद्ध छिड़ने के बाद हुए पहले संसदीय चुनाव पुतिन ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छिड़ने के बाद हुए पहले संसदीय चुनाव के नतीजे उनकी नीतियों के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाते हैं। इस चुनाव के बाद संसद में क्रेमलिन का कद और बढ़ गया है। रविवार को समाप्त हुए तीन दिवसीय मतदान में 97 प्रतिशत से अधिक मतों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारियों ने बताया कि क्रेमलिन समर्थक मुख्य दल 'यूनाइटेड रशिया' को निचले सदन ...