नई दिल्ली, फरवरी 11 -- यूपी की योगी सरकार बुधवार को विधानसभा में अपना दसवां बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत अधिक है। उच्च शिक्षण संस्थान की मेधावी छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत मुफ्त स्कूटी दी जानी है। पिछले साल के बजट में सरकार ने 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी लेकिन वह खर्च नहीं हो पाई। अब वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव व इस साल होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए 400 करोड़ रुपये खर्च कर छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपने की तैयारी है। सरकार इसके लिए बजट बढ़ा भी सकती है। वहीं माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहीं छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी नैपकीन दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए 300...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.