नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। चुनावी राज्यों में भाजपा अपने मीडिया तंत्र के जरिये भी विरोधियों पर तीखे प्रहार करने की तैयारी में है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख और सांसद अनिल बलूनी ने पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी की मीडिया कार्यशालाओं में प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों के साथ रणनीतिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बलूनी ने कहा है कि पार्टी प्रवक्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखेंगे और कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का पर्दाफाश करेंगे। बलूनी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में और शनिवार को असम के गुवाहाटी में मीडिया कार्यशालाओं को संबोधित किया। गुवाहाटी की कार्यशाला में उन्होंने असम के पार्टी प्रवक्ताओं एवं पैनलिस्टों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री हेमंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.