रिषिकेष, जुलाई 20 -- महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने सोमवार को कहा कि जनता भाजपा सरकार का वास्तविक चेहरा देख चुकी है। उन्होंने युवाओं, छात्रों, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस इन विषयों को लगातार उठाती रही है। यह बात उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कही। ऋषिकेश के साईं नगर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समय-समय पर जनहित एवं छात्र हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...