चुनावी रंजिश में 16 साल पहले किसान की गोली मारकर की थी हत्या, अब दो दोषियों को फांसी की सजा
संवाददाता, जुलाई 7 -- UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में 16 साल पहले प्रधानी के चुनाव की रंजिश में एक किसान की हत्या कर दी गई। अब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नंबर 3 रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने दो लोगों को दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर एक-एक लाख का अर्थदंड भी लगाया है। हत्या में शामिल दो बड़े अपराधियों को पुलिस मुठभेड में ढेर कर चुकी है। डीजीसी राजीव शर्मा व एडीजीसी कुलदीप सिंह ने बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी प्रदीप ने 24 अगस्त 2010 को तितावी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अपने खेत पर गन्ने बांध रहा था। दूसरी तरफ उसके पिता राजबीर सिंह काम कर रहे थे। अचानक उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचा। उसके पिता का गोली लगा शव मौके पर पड़ा था। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.