रुद्रपुर, जनवरी 4 -- सितारगंज। छात्रसंघ चुनाव में उपजी रंजिश के चलते दो लोगों ने पकड़ कर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम अरविंद नगर निवासी हिमांशु गिरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 31 दिसंबर की रात को वह गांव कुसमोठ के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने गया था। तभी वहां पहले से मौजूद ग्राम बसगर निवासी गौरव सिंह फर्त्याल और हेमंत फर्त्याल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। बताया कि उप जिला अस्पताल सितारगंज में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसने सितारगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका कंधा डिसलोकेट हो गया है। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों पर मुकदमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.