आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव में मंगलवार की शाम प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोठरा गांव निवासी 70 वर्षीय प्यारे विश्वकर्मा के परिवार की प्रधान से चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। मंगलवार की शाम प्रधान का देवर एक दुकान पर मौजूद था। इस दौरान प्यारे विश्वकर्मा का पुत्र 40 वर्षीय संजय विश्कर्मा भी पहुंच गया। प्रधानी चुनाव को लेकर प्रधान के देवर और संजय विश्वकर्मा में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में गालीगलौज होने लगी। देखते ही देखते प्रधान पक्ष से कई लोगों ने हमला कर दिया। घर में घुसकर प्यारे विश्वकमा, उसके पुत्र संजय विश्वकर्मा, इच्छा विश्वकर्मा पत्नी संजय, ज्ञांती विश्वकर्मा पत्नी मनोज...