चुनावी रंजिश में महिला को पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जून 4 -- रुद्रपुर। चुनावी रंजिश में एक व्यक्ति पर घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम मलसी निवासी शरीफ पुत्र अजीमुद्दीन ने बताया कि उसकी पत्नी शमा मलिक भमरौला रुद्रपुर के एक अस्पताल में काम करती है। एक जून को वह घर पर नहीं थे और पत्नी अस्पताल जाने के लिए तैयार हो रही थी। आरोप है कि इस ग्राम प्रधान के चुनाव से उनसे रंजिश रखने वाला गांव का ही मोहसिन पुत्र शमीम हसन उसके घर में घुस आया। उसने पत्नी से गालीगलौज और मारपीट की। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज, छेड़खानी व लगाए गए वृक्ष को काटने का मामला दर्ज विरोध करने पर लात घूसों से उसकी पत्नी से मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसकी पत्नी शमा मलिक को बचाया। उसकी पत्नी का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.