गोंडा, मई 20 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतिसा में मंगलवार को प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच हुआ मामूली विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पथराव के दौरान मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक राजेश यादव की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर बाबा बटौरा मंदिर पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। देर शाम प्रधान पक्ष के दद्दन शुक्ल और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच रास्ते में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। पूर्व प्रधान पक्ष के परिजन प्रिंस सोनी ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के लोगों के साथ पहले मारपीट की गई। वहीं प्रधान पक्ष के परिजन शैलेंद्र शुक्ला का कहना है ...