गौरीगंज, फरवरी 19 -- अमेठी। थाना क्षेत्र मोहनगंज के पूरे घिसई मजरे लीही में 14 फरवरी की रात ट्यूबवेल में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस खुलासे के अनुसार थाने की चौकीदार ने ही पंचायत चुनाव की रंजिश में व्यक्ति की हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सरवणन टी ने बताया कि मृतक शिव प्रसाद के पुत्र जगदीश ने थाने पर 15 फरवरी को सूचना दी थी कि ट्यूबवेल में सोते हुए उनके पिता के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर किसी ने हत्या कर दी। मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा की अगुवाई में थाना मोहनगंज व एसओजी टीम जुटी हुई थी। टीम को थाने के चौकीदार पूरे दुर्गा दुबे निवासी महेश कुमार पुत्र जगरूप पर शक हुआ। दरअसल घटना के समय हाथापाई में मृतक ने आरोपी की उ...