गोरखपुर, मार्च 22 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करतहरी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पुत्र समेत चार लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सभा करतहरी निवासी बसंत प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रधान चुनाव के दौरान उनसे जबरन समर्थन मांगा जा रहा था। विरोध करने पर प्रधान पक्ष के लोग लगातार दबाव और धमकी दे रहे थे। आरोप है कि प्रधान पुत्र बब्लू अक्सर घर पर आकर धमकाता था। पीड़ित के अनुसार, 18 मार्च को बब्लू अपने साथ पप्पू, दीपक और रितेश को लेकर उनके घर पहुंचा। चारों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के साथ मारपीट की।इस दौरान उनकी भतीजी साधना का हाथ मोड़ दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.