धनबाद, मार्च 28 -- चुनावी माहौल के बीच धनबाद से सटे पश्चिम बंगाल की सीमाई विस सीटों में रामनवमी की धूम रही। बंगाल प्रवास पर गए झारखंड के भाजपाइयों की मानें तो बंगाल में दुर्गापूजा की तरह रामनवमी पर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में बंगाली महावीरी झंडे के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। रामनवमी पर बड़े पैमाने पर आयोजन के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दर्जनों सीमाई विधानसभा सीटों में बड़ी संख्या में हिन्दी भाषी रहते हैं। समय के साथ इनके बंगाली समुदाय के साथ संबंध गहरे होते गए हैं। यही वजह है कि इसके सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक असर भी देखने को मिल रहा है। भाजपाइयों ने बातचीत में कहा कि कुल्टी, आसनसोल, दुर्गापुर, पुरूलिया, बांकुड़ा जैसे क्षेत्र में रामनवमी पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन और चुनाव प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.