चतरा, फरवरी 11 -- चतरा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच इस बार महिलाएं सबसे अधिक सक्रिय और मुखर नजर आ रही हैं। वोट मांगने दरवाजे पर पहुंच रहे प्रत्याशियों से महिलाएं सीधे सफाई, बिजली, पानी, नाली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सवाल दाग रही हैं। कई मोहल्लों में महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि केवल वादों से काम नहीं चलेगा, जमीनी हकीकत दिखनी चाहिए। पूर्व में किए गए वायदे पूरे नहीं होने पर महिलाएं निवर्तमान पार्षदों को खरी-खोटी भी सुना रही हैं। उनका कहना है कि वर्षों से नालियां जाम हैं, नियमित कचरा उठाव नहीं होता और पेयजल की समस्या बनी रहती है। इस बार महिलाएं सोच-समझकर वोट देने की बात कह रही हैं। महिलाओं का कहना है कि जो प्रत्याशी ठोस कार्ययोजना और समयबद्ध समाधान बताएंगे, वही उनका समर्थन पाएंगे। चुनावी माहौल में महिलाओं की सक्रियता ने ...