सहारनपुर, अगस्त 26 -- पुवांरका। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वजन समता पार्टी ने संगठन विस्तार के जरिए अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है। अजय कश्यप को राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय कश्यप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष और विजय वाल्मीकि को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का फोकस पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने पर रहेगा। इसके लिए जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार कर सभी वर्गों से संवाद बढ़ाया जाएगा। इस दौरान भगवत कश्यप, शुभम कश्यप, अनुज कश्यप, दीपक कश्यप, नाथीराम कश्यप समेत कश्यप समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...