मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार विस चुनाव के दौरान जिन पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने ड्यूटी में कोताही की थी, उनके खिलाफ हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में निर्वाचन विभाग को पत्र लिखा है। आयोग के निर्देश पर जिला उप निर्वााचन पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता विभागीय जांच व अपर समाहर्ता राजस्व, स्थापना वरीय उपसमाहर्ता, डीपीओ, सभी निर्वाची पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने बताया है कि विस चुनाव 2025 के दौरान जिन पदाधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनहीनता, विभागीय कार्रवाई, तबादला, निलंबन आदि किसी प्रकार की कार्रवाई की गई है, उसकी सूचना साक्ष्य के साथ 24 घंटे के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...