साहिबगंज, दिसम्बर 14 -- साहिबगंज। झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप 9) परिसर में झारखंड पुलिस एसोसिएसन के शाखा पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जानकारी के मुताबिक निर्विरोध रूप से सभापति अनि (स) अमलेश कुमार सिंह, उप सभापति अनि (स) भरत राय, सचिव अनि (स) सत्येन्द्र पासवान, कोषाध्यक्ष आयुद्ध अनि राजेन्द्र टुडू एवं संयुक्त सचिव के पद पर सअनि (स) सुबोध कुमार निराला निर्वाचित हुए। उधर, झारखंड पुलिस एसोसिएसन के चुनाव में निर्वाचित होने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों को जैप 9 के पुलिसकर्मियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। रांची स्थित झारखंड पुलिस एसोशिएशन केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर यह चुनाव हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...