मिर्जापुर, अगस्त 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता पुलिस ने सोमवार को साइबर ठग गिरोह के चार सदस्य को धर दबोचा। उनके पास से लैपटाप, मोबाइल, चेक बुक, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार व एक चार पहिया वाहन बरामद हुई। पकड़े गए तीन ठग चुनार और एक अदलहाट निवासी है। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ समेत अन्य प्रलोभन देकर उनका खाता खुलवाते थे। उसके बाद उन खातों को गैंग के सदस्यों को उपलब्ध कराते थे। 26 से 28 खातों में करोड़ों के लेन-देन मिले हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।एएसपी आपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि साइबर क्राइम व एसओजी की टीम साइबर ठगी की घटनाओं की जांच कर रही थी। यह भी पढ़ें- लोन का झांसा देकर ठगी करते तीन साइबर अपराधी दबोचे गये तभी चुनार और अदलहाट में खुले कई खातों में साइबर ठगी की घटना से रुपये आने की सूचना मिली। जिस...