लखनऊ, नवम्बर 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता चुनार के विधायक अनुराग सिंह ने मांग की है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में बन रहे मिनि स्टेडियम में 2000 दर्शकों के बैठने के लिए स्टैंड बनाया जाए। साथ ही पैदल पथ और स्वीमिंग पूल का भी निर्माण किया जाए। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव को पत्र लिखा है। अनुराग सिंह ने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में युवा कल्याण विभाग द्वारा मिनि स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है। इस संबंध में उन्होंने युवा कल्याण विभाग के महानिदेशक को भी पत्र लिखा था कि स्टेडियम में पैदल पथ, 2000 दर्शकों के लिए स्टैंड और स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जाए। इसके बावजूद महानिदेशक द्वारा इसमें असमर्थता जताई जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को भी...