मिर्जापुर, मई 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता । लोक निर्माण विभाग ने चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए गुरुवार को टेक्निकल बीड खोल दिया। अब तीन दिन बाद फाइनेंसियल बीड खुलने के बाद ठेकेदार पुल पर जाली लगवाने का कार्य शुरू करा देगा। इस पुल पर सुरक्षा जाली न लगाए जाने से इस वर्ष अब तक 12 लोग पुल से गंगा में छलांग लगा कर खुदकुशी कर चुके है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दो महीने पहले जाली लगवा दी गयी होती तो चार लोगों की असयम मौत न होती। चुनार गंगा घाट पर बनवाया गया पक्का पुल खुदकुशी प्वाइंट साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- ठेकेदार को अनुबंध करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम इस पुल से प्रति वर्ष 25 से 30 लोग गंगा में कूद कर खुदकुशी कर लेते है। पुल से आए दिन हो रही खुदकुशी की घटनाओं से आसपास के लोग भी तंग हो गए है। वहीं इससे चुनार क्षेत्र ...