मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए बुधवार को निरीक्षण किया गया। शासन से फाइनेंशियल बिड खोले जाने के बाद अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को पुल पर जाली लगवाने के लिए निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिए थे। वहीं, गुरुवार को बकरीद का अवकाश हो जाने से सर्वे कार्य को एक दिन और टाल दिया गया है। अवर अभियंता अमरनाथ ने बताया कि पुल पर जाली लगाए जाने के लिए बुधवार को निरीक्षण किया। अब शुक्रवार को सर्वे का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिया गया है। मालूम हो कि शासन से चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 को 90 लाख रुपये मिले थे। जाली लगवाने के लिए फाइनेंशियल बिड भी खोल दी गई। अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव ने मंगलवार को अनुबंधपत्र भी तैयार करा लि...