मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए गुरुवार को सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। शासन से फाइनेंशियल बिड खोले जाने के बाद अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को पुल पर जाली लगवाने के लिए निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिए थे। वहीं गुरुवार को बकरीद के अवकाश के कारण सर्वे कार्य को टाल दिया गया था। अवर अभियंता अमरनाथ ने बताया कि पुल पर जाली लगाए जाने के लिए शुक्रवार को सर्वें का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान नामित ठेकेदार के कर्मचारी भी साथ रहेंगे। शासन से चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 को 90 लाख रुपये दो माह पूर्व मिले थे। यह भी पढ़ें- चुनार पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए किया निरीक्षण जाली लगवाने के लिए टेण्डर कराने के बाद फाइनेंशियल बिड भी खोल...