मिर्जापुर, जून 11 -- मिर्जापुर। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली बनाने का लगभग एक चौथाई कार्य पूरा हो गया है। कानपुर से लोहे के ऐंगल की आपूर्ति होते ही जाली बनाने के कार्य में भी तेजी आ गई है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अमरनाथ ने दावा किया है कि इस सप्ताह के अंत तक पुल पर जाली लगवाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं, पुल पर सुरक्षा जाली लगवा दिए जाने से खुदकुशी की घटनाओं पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। चुनार पक्का पुल के लिए बनवाई जा रही सुरक्षा जाली का काम लोहे के ऐंगल की कमी दूर होते ही तेज हो गया है। यह भी पढ़ें- पुल पर लगाने के लिए जाली बनाने के कार्य में आई तेजी लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 के अवर अभियंता अमरनाथ ने बताया कि लगभग एक चौथाई सुरक्षा जाली बुधवार शाम तक तैयार हो गई है। वेल्डिंग करने वाले मिस्त्री जाली निर्माण में काफी तेज...