चुनार पक्का पुल के लिए सुरक्षा जाली बनकर लगभग तैयार
मिर्जापुर, जून 17 -- मिर्जापुर। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली के लिए इंतजार अब समाप्त होता नजर आ रहा है। पुल के लिए सुरक्षा जाली लगभग बनकर तैयार हो गई है। अब कभी भी पुल पर जाली लगवाने का कार्य शुरू कराया जा सकता है। कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के सीडी-2 के अवर अभियंता की मानें तो इस सप्ताह से जाली लगनी शुरू हो जाएगी। वहीं, जाली लगवाने के लिए चयनित कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार का कहना है कि लोहे का ऐंगल और सरिया विलंब से मिलने के कारण समय से जाली का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया, अन्यथा एक सप्ताह पहले सुरक्षा जाली लगवा दी जाती। खुदकुशी प्वाइंट साबित हो रहे चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए शासन ने बीते अप्रैल माह में 90 लाख रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 को जारी किया था। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने टेंडर करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.