गढ़वा, मार्च 27 -- रंका। थानांतर्गत चुतरू गांव में रामनवमी पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए थे। जुलूस रामनवमी पूजा बांदु चुतरु के तत्वावधान में निकाली गई। शांति समिति के बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में चुतरु मस्जिद के पास शांति से जुलूस पार किया गया। उस दौरान सुरक्षा कर्मी वहां तैनात थे। मस्जिद के पास लाउडस्पीकर बंद कर दिया गया था। न ही वहां किसी तरह की नारेबाजी की गई। उससे रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी सौहार्द का परिचय दिया। मौके पर सीओ शिव पूजन तिवारी, थाना प्रभारी रवि केशरी, सब इंस्पेक्टर अनिल हेंब्रम के अलावा जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.