रामगढ़, मार्च 13 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रांची-पटना फोरलेन पर स्थित चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार की शाम एक हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हाईवा संख्या जेएच 02 एटी 8019 के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना शाम करीब 5:00 बजे हुई। जिससे कुछ देर के लिए फोरलेन पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रेक फेल होने के बाद हाईवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन के केबिन में ही बुरी तरह फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।चालक को निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगवाया। काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। चालक गंभीर रूप से घायल था। जिसे तत्काल पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया।दुर्...