चुट्टुपालू घाटी में ब्रेक फेल ट्रेलर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, चालक की मौत
रामगढ़, अगस्त 27 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र की चुट्टुपालू घाटी में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ब्रेक फेल होने के बाद एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे ट्रेलर संख्या बीआर 03 जीसी 0133 ने एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आगे चल रहे एक अन्य ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ब्रेक फेल ट्रेलर के चालक की मौत हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार घाटी में उतरने के दौरान ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले बाइक संख्या जेएच 01 पी 2183, फिर सब्जी लदे पिकअप बोलेरो संख्या बीआर 01 जीपी 9773 और आर्टिगा चार पहिया वाहन संख्या जेएच 01 एफई 2632 को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.