दुमका, अप्रैल 12 -- जामा। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार चुटोबेदिया मंडल में नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्ति दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल के मार्गदर्शन में की गई है। मंडल अध्यक्ष मनोज हांसदा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जारी सूची के अनुसार मंडल उपाध्यक्ष के रूप में विरेन्द्र साव, राजेश खिरहर, सुरेश पंडित एवं जियालाल मिस्री को नियुक्त किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर किशोर मंडल एवं नंदकिशोर राय को दायित्व दिया गया है। मंडल मंत्री के रूप में यमुना राय, दिलीप मांझी, पुतूल कुमारी एवं सुनील बैध को जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष के रूप में रेणु देवी, कार्यालय मंत्री के रूप में वीणा देवी को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी के तौर पर दिलीप हा...