दुमका, मार्च 18 -- चुटोनाथ में 1 से 23 अप्रैल तक बंद रहेगी बलि पूजा -बाबा चुटोनाथ महादेव चड़क महोत्सव की तैयारी तेजजामा, प्रतिनिधि।जामा प्रखंड क्षेत्र स्थित बाबा चुटोनाथ महादेव धाम में आयोजित होने वाले वार्षिक चड़क पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष भी 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बलि पूजा पूरी तरह बंद रहेगी। नव युवक समिति एवं मंदिर पुजारियों द्वारा जारी समय-सारणी के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के अनुसार 8 अप्रैल को डाक आगमन होगा, जबकि 10 अप्रैल को बाबा बेणेश्वर का आगमन कर नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा। 14 अप्रैल को भव्य रात्रि जागरण, शिव अर्चना, गाजन, भक्ति कार्यक्रम एवं मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। 15 अप्रैल को बाबा पहाड़ ठाकुर पूजन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.