रामगढ़, जुलाई 24 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रामगढ़ पुलिस ने चुटुपालू घाटी में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रांची-रामगढ़ सीमा स्थित पुनदाग टॉल प्लाजा पर भारी वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।अभियान के दौरान पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि कोई चालक शराब के नशे में वाहन चलाकर सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में न डाले। साथ ही ट्रक और अन्य भारी वाहनों के चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: डीसी आवास चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता सह वाहन जांच अभियान आयोजित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुटुपालू घाटी दुर्घटना ...