रांची, अक्टूबर 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया पुलिस ने बंद घर में लाखों रुपए के जेवरात चुराकर भाग रहे दो चोरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि चुटिया विंध्यवासिनी नगर रोड नंबर चार निवासी पंकज कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर नगदी समेत पांच लाख रुपये के जेवरात चुराकर चोर फरार हो गए। पंकज ने बताया कि बुधवार को परिवार के साथ कुछ काम से गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा में रखे 90 हजार नगदी, सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच...