चुटिया में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा आज से
रांची, अप्रैल 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया के पोद्दार धर्मशाला में मंगलवार से श्रीमद्भावगत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह आरंभ होगा। कथा की शुरुआत दिन के नौ बजे कलशयात्रा के साथ होगी। कलशयात्रा प्राचीन श्रीराम मंदिर से निकलकर कथा स्थल तक जाएगी। कथा का आयोजन रामेश्वर लाल पोद्दार भवन ट्रस्ट मंडल की ओर से होगा। कथा व्यास मां चैतन्य मीरा 12 अप्रैल तक दिन के ढाई बजे से प्रवचन करेंगी। धर्मशाला में 13 अप्रैल को दिन के साढ़े नौ बजे से कथा होगी। इसके साथ ही सात दिनी कथा को विराम मिलेगा। आयोजन समिति की ओर से न्यास सचिव फतेहचंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल और कमल कुमार अग्रवाल ने सोमवार को पोद्दार धर्मशाला में यह जानकारी दी। बताया गया कि कथा के मुख्य यजमान रघुनंदन टिबड़ेवाल होंगे। कथा को लेकर आयोजन स्थल को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.